फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bank employees protest in Yamunanagar demanding a five-day banking week.

यमुनानगर में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2026 01:54 PM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:54 PM IST
Bank employees protest in Yamunanagar demanding a five-day banking week.
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन समेत लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हरियाणा बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन, यमुनानगर की ओर से बैंक ऑफ इंडिया, वर्कशॉप रोड के सामने धरना दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। धरने में जिले के विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों और बैंक यूनियनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन से जुड़े मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। कई बार संबंधित स्तर पर मांगों को उठाए जाने के बावजूद समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। इसी के विरोध में एक दिवसीय बैंकिंग हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। हरियाणा बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन के सचिव गुरनाम सिंह, अध्यक्ष हरदीप सिंह, चेयरमैन राम शरण और उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शन में बैंक ऑफ बड़ौदा से रमेश चौधरी, भारतीय स्टेट बैंक से करम चंद, वीरेंद्र धीमान, रणबीर सिंह, सुमित, सचिन, नरेंद्र, लक्ष्य और सुशील समेत अन्य कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। 28 सितंबर से फिर तीन दिन की हड़ताल की चेतावनी संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 28 सितंबर 2026 से तीन दिवसीय बैंक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए भी नोटिस दिया जा चुका है। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन समेत सभी लंबित मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर में सोते समय अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

11 Sep 2026

उज्जैन: वैष्णव तिलक और गुलाब की माला से सजे बाबा महाकाल, भाद्रपद अमावस्या पर भस्म आरती में हुआ अद्भुत शृंगार

11 Sep 2026

गोंडा: आधी रात के बाद व्यापारी का शव पहुंचा घर, छावनी बना करनैलगंज चौराहा

11 Sep 2026

दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार महिला का मंगलसूत्र छीना; VIDEO

11 Sep 2026

पुराने सार्वजनिक चबूतरे पर सांस्कृतिक मंच निर्माण पर भड़के ग्रामीण , VIDEO

11 Sep 2026
विज्ञापन

चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान मुंबई से गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा गया जेल; VIDEO

11 Sep 2026

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के बी-5 कोच का एसी खराब, यात्रियों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

11 Sep 2026
विज्ञापन

चुनरी ओढ़ कर हाथों में मेहदी रच, सिर पर कलश लेकर चली महिलाएं; VIDEO

11 Sep 2026

करनाल: विदेश में भी सात्विक जीवन जीते हैं लोग, बलि हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं : अनिरुद्धाचार्य

11 Sep 2026

कालीघाट मंदिर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, जय मां काली और जय श्रीराम के नारों से गूंजा कालीघाट

11 Sep 2026

कानपुर: बीपीसीएल को साइबर हमलों से बचाएगा आईआईटी, दोनों संस्थानों के बीच जल्द होगा एमओयू

10 Sep 2026

VIDEO: आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के दाैरान गैस पाइप लाइन टूटी, सप्लाई बंद

10 Sep 2026

जनसमस्याओं पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सख्त, अफसरों को दी हिदायत

VIDEO: सौंख पहुंचीं रजत शिला का लोगों ने किया स्वागत

10 Sep 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में जलेसर में सवर्ण समाज की हुंकार, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग

10 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में परिक्रमा रोकी, श्रद्धालुओं से मारपीट; पथराव से मची अफरातफरी

10 Sep 2026

विकसित भारत 2047 संगोष्ठी में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, VIDEO

10 Sep 2026

Meerut: गन्ने की खेती में बांस बना सहारा, ट्रेंच विधि से बुआई और सहफसली खेती भी

10 Sep 2026

Video: केजीएमयू से गोंडा ले जाते समय विनोद साहनी के शव को फिर रोका

10 Sep 2026

Video: विनोद की मौत के विरोध में केजीएमयू शवगृह पर धरना

10 Sep 2026

कानपुर: श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर से निकली कलश यात्रा, भजनों पर झूमे भक्त

10 Sep 2026

फरीदाबाद की अंडर 17 टीम ने जीता कांस्य पदक

10 Sep 2026

25वे गणेश महोत्सव पर होंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

10 Sep 2026

दिल्ली के कई इलाकों में गणेश जी की मूर्तियां बिकनी शुरू

10 Sep 2026

सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्रों के ऊपर आर्थिक संकट

10 Sep 2026

गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को आयोजित समाधान शिविर में कुल 12 शिकायतें पहुंचीं

10 Sep 2026

सुभासपा के नेता डॉ. अरविंद ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, VIDEO

10 Sep 2026

सत्य निकेतन में इमारत धराशायी होने के बाद स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

10 Sep 2026

नोएडा में सभी जगह 45 से ज्यादा स्थानों पर तैयार हो रहे बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट

10 Sep 2026

गाजीपुर में लंपी का टीकाकरण शुरू, 25 टीमों का गठन; VIDEO

10 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed