Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Massive fire breaks out following an explosion at a tire factory in Balachaur; two people sustain burns. The sound of the blast was heard up to three kilometers away.
{"_id":"6ad1e6fb9d87ad26710bb32e","slug":"video-massive-fire-breaks-out-following-an-explosion-at-a-tire-factory-in-balachaur-two-people-sustain-burns-the-sound-of-the-blast-was-heard-up-to-three-kilometers-away-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलाचौर की टायर फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग, दो झुलसे तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलाचौर की टायर फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग, दो झुलसे तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
यमुनानगर जिले के छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलाचौर में शुक्रवार सुबह एक टायर फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर मौजूद थे। इनमें कुछ फैक्ट्री परिसर में बने क्वार्टरों में थे, जबकि कुछ अंदर काम कर रहे थे। हादसे में दो लोग झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को बुलाया गया।
धमाके से हिल गया कमरा, बाहर निकले तो उठ रही थीं आग की लपटें
फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर हरबंस और लेखराज ने बताया कि वे बलाचौर स्थित एमएस यश ट्रेडिंग कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार सुबह वे फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में मौजूद थे। करीब 11 बजे अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरा कमरा हिल गया। धमाके की आवाज सुनकर वे तुरंत बाहर निकले तो फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने परिसर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
मजदूरों ने आशंका जताई कि फैक्ट्री में बैलून फटने के कारण धमाका हुआ होगा। हालांकि, धमाके और आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ट्रक और हजारों टायर जलकर राख
आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री परिसर में खड़ा एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। ट्रक पर लदे हजारों टायर भी आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा फैक्ट्री में रखे अन्य टायरों को भी नुकसान पहुंचा है। आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो पाया है।
हादसे में जिला लखीमपुर, उत्तर प्रदेश निवासी महेश और एक ट्रक चालक झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।
पुराने टायरों से तेल निकालने का होता है काम
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में पुराने टायरों से तेल निकालने का काम किया जाता है। यह इकाई काफी समय से संचालित हो रही है। शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद परिसर में रखे टायरों के कारण आग तेजी से फैल गई।
छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।