Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Police arrested a roadways driver in the case of a girl student being run over by a roadways bus in Yamunanagar
{"_id":"690db9c38cca171f9a01581d","slug":"video-police-arrested-a-roadways-driver-in-the-case-of-a-girl-student-being-run-over-by-a-roadways-bus-in-yamunanagar-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में रोडवेज बस के नीचे आई छात्रा ऑन के मामले में रोडवेज ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में रोडवेज बस के नीचे आई छात्रा ऑन के मामले में रोडवेज ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतापनगर बस स्टैंड पर हुए दर्दनाक हादसे में घायल छात्राओं में से एक की मौत के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने अब आरोपी रोडवेज बस ड्राइवर के खिलाफ बीएस की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) की जगह धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि हादसे में कुल 6 छात्राएं घायल हुई थीं, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। हादसे के बाद गुस्साए छात्रों ने प्रतापनगर बस स्टैंड के बाहर जाम लगा दिया था, जिसे थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाकर शांत कराया था।
डीएसपी ने बताया कि बस ड्राइवर के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप की पुष्टि हो चुकी है। ड्राइवर का ब्लड और यूरिन सैंपल पॉजिटिव पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि हादसे के वक्त वह नशे की हालत में बस चला रहा था।
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को मौके से ही हिरासत में ले लिया था। अब उस पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच में यदि किसी अन्य की लापरवाही पाई गई तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।