{"_id":"69dcc22a1c22d285fc079fdb","slug":"video-preparations-for-census-2026-in-full-swing-in-yamunanagar-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में जनगणना 2026 की तैयारी तेज, दो चरणों में होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में जनगणना 2026 की तैयारी तेज, दो चरणों में होगी प्रक्रिया
यमुनानगर में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला उपायुक्त प्रीति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, साथ ही पहली बार सेल्फ इन्यूमेरेशन की सुविधा भी शुरू की गई है।
वीओ : जिला उपायुक्त प्रीति ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह आठवीं जनगणना होगी, जिसे दो अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान मकानों की गणना की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं और सभी प्रगणकों को इन ब्लॉक्स के अनुसार ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
दूसरा चरण वर्ष 2027 में 9 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगा, जिसमें व्यक्तिगत स्तर पर जनगणना की जाएगी। इस दौरान लोगों से विभिन्न सवालों के माध्यम से जानकारी एकत्र की जाएगी।
इस बार सरकार ने एक नई सुविधा जोड़ते हुए सेल्फ इन्यूमेरेशन की शुरुआत की है। यह प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसके तहत कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भर सकता है। जानकारी सबमिट करने के बाद एक यूनिक आईडी जनरेट होगी, जिसे प्रगणक के घर आने पर साझा करना होगा। इसके माध्यम से प्रगणक उस जानकारी को अपनी ऐप के जरिए सरकार तक पहुंचाएंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।