{"_id":"67ab29be4b8521ca1a0d4206","slug":"video-yamananagara-ma-tana-nakabpasha-na-tha-yavaka-para-ka-fayaraga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में तीन नकाबपोशों ने दो युवकों पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में तीन नकाबपोशों ने दो युवकों पर की फायरिंग
यमुनानगर के खंड सरस्वती नगर के गांव बाल छप्पर में बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी। दोनों युवक बाल-बाल बच गए। घटना गांव के ही सरकारी स्कूल के पास की है।
जानकारी के अनुसार गुरप्रीत और बलराम दोनों अपनी बाइक से मंदार बस अड्डे की तरफ जा रहे थे। जब वे दोनों बाल छप्पर गांव के ही सरकारी स्कूल के पास पहुंचे, तभी तीन नकाबपोश बाइक पर आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस फायरिंग में दोनों युवकों को कुछ नहीं है, किंतु फायरिंग के दौरान गोली सरकारी स्कूल की दीवार पर जा लगी। जिससे दीवार में छेद हो गया। छप्पर पुलिस के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई पुलिस ने मौके से गोली बरामद की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।