{"_id":"6a635eb5fcf3efe5040ed325","slug":"video-bilaspur-congress-holds-protest-in-swarghat-over-neet-paper-leak-case-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: नीट पेपर लीक मामले को लेकर स्वारघाट में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: नीट पेपर लीक मामले को लेकर स्वारघाट में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
बिलासपुर/गेहड़वीं। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह स्वारघाट से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम धर्मपाल चौधरी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने की मांग उठाई गई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।