{"_id":"69a956ad834204c74802d03e","slug":"video-bilaspur-danger-increased-due-to-high-speed-bikes-on-the-four-lane-during-hola-mohalla-police-increased-strictness-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: होला महल्ला के दौरान फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइकों से बढ़ा खतरा, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: होला महल्ला के दौरान फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइकों से बढ़ा खतरा, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
होला मोहल्ला उत्सव के दौरान पंजाब सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कीरतपुर-मनाली फोरलेन के रास्ते हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई युवक समूह बनाकर बाइकों पर सफर कर रहे हैं और कई जगहों पर तेज रफ्तार, लापरवाही से बाइक चलाने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर ही फोरलेन पर चार जानलेवा हादसे हो चुके हैं। इन घटनाओं को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने अब सख्ती बढ़ाते हुए विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि होला मोहल्ला के मद्देनजर श्रद्धालुओं की आवाजाही काफी बढ़ गई है। ऐसे में फोरलेन पर कई स्थानों पर स्पेशल चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं। यहां पुलिस टीम बाइक सवारों की जांच कर रही है और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करवाया जा रहा है। बताया कि बिना हेलमेट बाइक चलाना, एक बाइक पर तीन सवारी बैठाना (ट्रिपल राइडिंग) और तेज रफ्तार से वाहन चलाना सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ऑफलाइन चालान भी कर रहे हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक करना भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।