{"_id":"6888c6095c418a9bcd0000c5","slug":"video-bilaspur-landslide-on-naina-devi-road-amidst-shravan-ashtami-fair-major-accident-averted-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: श्रावण अष्टमी मेले के बीच नयना देवी सड़क पर भूस्खलन, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: श्रावण अष्टमी मेले के बीच नयना देवी सड़क पर भूस्खलन, टला बड़ा हादसा
तेज बारिश ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में खतरा बढ़ा दिया है। मंगलवार को ऊंची पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। गनीमत यह रही कि उस वक्त सड़क पर कोई वाहन या श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस भूस्खलन का लाइव वीडियो भी सामने आया है। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्री नयना देवी में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, अब तक नवरात्र मेले के चार दिनों में लगभग चार लाख श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भर चुके हैं। मेला 3 अगस्त तक चलेगा। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मंदिर को जोड़ने वाले लिंक रोड पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और जेसीबी मशीन लगाकर सड़क से मलबा हटाना शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि श्रावण मेला के दौरान विभाग ने 24 घंटे के लिए जेसीबी और लेबर तैनात की है। जैसे ही भूस्खलन हुआ, तुरंत मशीन लगाकर सड़क बहाल कर दी गई। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित मार्ग को आवाजाही के लिए बंद किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।