{"_id":"68886cda4bdd10d42f09245a","slug":"video-grants-for-cow-shelters-stuck-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: गोशालाओं में सात माह से अटकी चारे की ग्रांट, उपायुक्त से मिलने पहुंचा गोशाला महासंघ अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: गोशालाओं में सात माह से अटकी चारे की ग्रांट, उपायुक्त से मिलने पहुंचा गोशाला महासंघ अध्यक्ष
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:10 PM IST
Link Copied
गोशालाओं में सात माह से चारे की ग्रांट अटकी हुई है। गोशाला महासंघ के पदाधिकारी मंगलवार को चारा ग्रांट जारी करवाने के लिए जिला उपायुक्त से मिले। गोशाला महासंघ हरियाणा के अध्यक्ष जगदीश मलिक ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार की ओर से अगस्त 2024 में की गई घोषणा के बावजूद गोशालाओं को चारा ग्रांट समय पर नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त 2024 से गोवंश के लिए 10, 20 व 25 रुपये प्रतिदिन प्रति गोवंश चारा ग्रांट लगातार दी जानी थी, लेकिन आज तक रोहतक जिले की पंचायती गऊशाला कलानौर व समरगोपालपुर गऊशाला को कोई चारा सहायता राशि नहीं मिली है। जगदीश मलिक ने बताया कि पूरे प्रदेश में में 96 गऊशालाएं सहायता राशि से वंचित हैं और 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक की चारा सहायता राशि अभी तक किसी गऊशाला को प्राप्त नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।