{"_id":"6a7857979853b5db1b0fe91a","slug":"video-bilaspur-mehla-mandi-bharari-four-lane-road-closed-traffic-divert-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: कीरतपुर-मनाली फोरलेन बंद, बिलासपुर-चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अब स्वारघाट होकर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: कीरतपुर-मनाली फोरलेन बंद, बिलासपुर-चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अब स्वारघाट होकर जाएंगे
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मैहला के पास रविवार को पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद मंडी भराड़ी चौक के आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। जन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बिलासपुर और चंडीगढ़ के बीच आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है।
पुलिस के अनुसार बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन फोरलेन से मंडी भराड़ी पुल होते हुए नौणी चौक पहुंचेंगे। यहां से पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-205 के रास्ते स्वारघाट और फिर कीरतपुर की ओर भेजे जाएंगे।
इसी तरह चंडीगढ़ की ओर से बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली की तरफ आने वाले वाहनों को पुराने एनएच-205 से स्वारघाट होते हुए नौणी चौक तक आना होगा। नौणी चौक से वाहन दोबारा फोरलेन के रास्ते मंडी भराड़ी पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद पुलिस ने एहतियातन मंडी भराड़ी चौक के आगे फोरलेन पर छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। पुलिस का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बंद मार्ग की ओर वाहनों को जाने से रोकने के लिए यातायात व्यवस्था भी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे पुलिस की ओर से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने वाहन चालकों से अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है।
पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और बंद मार्ग की ओर अनावश्यक रूप से जाने का प्रयास नहीं करने को कहा है।
आपात स्थिति में 01978-221059 और 01978-221060 पर संपर्क किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।