{"_id":"689203409234c9a7220843a7","slug":"video-bilaspur-shiva-taxi-operator-union-ghumarwin-demanded-appropriate-action-against-vehicles-carrying-passengers-illegally-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं ने की अवैध रूप से सवारियां ढो रही गाड़ियों पर उचित कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं ने की अवैध रूप से सवारियां ढो रही गाड़ियों पर उचित कार्रवाई की मांग
शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं ने क्षेत्र में अवैध रूप से सवारियां ढो रही बाहरी जिलों की गाड़ियों के खिलाफ कड़ा ऐतराज जताते हुए डीएसपी घुमारवीं को एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने आग्रह किया कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में बताया कि बाहरी जिलों विशेषकर हमीरपुर से कुछ व्यक्ति घुमारवीं क्षेत्र में गाड़ियों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं और बिना उचित दस्तावेजों के टैक्सी पेसेंजर सेवा का संचालन कर रहे हैं, जिससे स्थानीय टैक्सी चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में हमीरपुर निवासी व्यक्ति पर विशेष रूप से आरोप लगाए गए हैं कि वह विभिन्न बाहरी राज्यों से गाड़ियां खरीदकर घुमारवीं में संचालन कर रहा है। यूनियन का कहना है कि इन गाड़ियों के दस्तावेज अधूरे हैं और कई गाड़ियां तो संबंधित व्यक्ति के नाम पर भी दर्ज नहीं हैं। ऐसे में न केवल स्थानीय ऑपरेटरों के हितों को चोट पहुंच रही है, बल्कि कानून व्यवस्था और सवारी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यूनियन के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और नियमित जांच के माध्यम से बिना परमिट या अधूरे दस्तावेजों के चलने वाली गाडिय़ों को जब्त किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने इस सारे मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि इस विषय में शीघ्र जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।