{"_id":"6891a69b740618950c0239da","slug":"video-rakasia-nala-in-spate-due-to-rain-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से हल्द्वानी शहर में जगह-जगह जलभराव, रकसिया नाला उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से हल्द्वानी शहर में जगह-जगह जलभराव, रकसिया नाला उफान पर
सोमवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा था। काठगोदाम और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक पूरे शहर में मूसलाधार बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। तिकोनिया, राजारानी विहार, नैनीताल रोड के अलावा आनंदपुरी फेज एक से फेज तीन तक सड़क पर पानी जमा होने के कारण जाम की स्थिति भी बनी। लगातार हुई बारिश के चलते रकसिया नाला भी उफान पर आ गया। बारिश के कारण कई जगह नालियां चोक हो गईं और कूड़ा सड़कों पर बहता नजर आया। सूचना पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद नालियों को खुलवाया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह व एसडीएम राहुल शाह ने भी रकसिया नाला क्षेत्र समेत कई जगह का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ही व्यवस्था में सुधार कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।