{"_id":"6890e303aa2a3c280603572b","slug":"video-200-rapaya-ka-le-hataya-parajana-na-calta-eblsa-sa-garaya-shava-haiiva-jama-kara-kaya-hagama-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"200 रुपये के लिए हत्या, परिजनों ने चलती एबुलेंस से गिराया शव, हाईवे जाम कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 रुपये के लिए हत्या, परिजनों ने चलती एबुलेंस से गिराया शव, हाईवे जाम कर किया हंगामा
यूपी के गोंडा में सोमवार की शाम बालपुर बाजार में घरवालों ने हृदयलाल का शव चलती एबुलेंस से नीचे गिरा दिया। इसके बाद लखनऊ-गोंडा हाईवे जाम करके हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने देखा तो शव को रोड से हटाने में जुट गई, ताकि यातायात सुचारू किया जा सके। इस दौरान हंगामा कर रहे लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
दरअसल, शाम करीब 6.00 बजे हृदयलाल का शव एबुलेंस से बालपुर पहुंचा। हंगामे की आशंका के चलते करनैलगंज, नगर कोतवाली, परसपुर और देहात कोतवाली पुलिस को पहले से मौके पर तैनात किया गया था। साथ ही रोड खाली कराने के प्रयास करती रही। मगर, पुलिस को चकमा देकर घरवालों ने चलती एबुलेंस की शव को नीचे गिरा दिया।
देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने के साथ ही फांसी की मांग करते हुए परिजनों ने रोड जाम करने की कोशिश की थी। हालांकि, उन्हें रोड जाम करने से रोका गया। साथ ही बातचीत करके अंतिम संस्कार कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पूरी घटना कोतवाली देहात के लक्ष्मणपुर जाट के गड़रियनपुरवा गांव की है। बताया गया कि 200 रुपये के लिए गांव निवासी हृदयलाल (22) को पट्टीदारों ने शुक्रवार को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। घरवाले उसे लखनऊ ले गए। वहां सोमवार को इलाज के दौरान हृदयलाल ने आखिरी सांस ली। लखनऊ से शव घर पहुंचने के बाद घरवालों ने हंगामा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।