सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Teachers Welfare Association and Non Teachers Association demonstrated outside the Vice Chancellor office

HPU: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ एवं गैर शिक्षक संघ ने कुलपति कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 04:42 PM IST
HPU Teachers Welfare Association and Non Teachers Association demonstrated outside the Vice Chancellor office
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ एवं गैर शिक्षक संघ ने कुलपति कार्यालय के बाहर आज प्रदर्शन किया जिसमें लगभग सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया । इस प्रदर्शन में विश्वविद्यालय कर्मचारियों को वेतन ना मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। संघ ने कहा कि प्रदेश सरकार विश्वविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हर महीने वेतन देने में देरी की जा रही है । विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने आज पूरा दिन कक्षाओं का बहिष्कार किया एवं कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की । संघ के अध्यक्ष ने कहा की ऐसा पहली बार हो रहा है की प्रदेश के सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन जारी हो गया पर प्रदेश विश्वविद्यालय में अभी तक वेतन जारी नहीं किया गया है। उन्होंने इसको अफसर शाही की ढील करार दिया । प्रदेश सरकार एक तरफ तो अपने खर्चों पर कोई कमी नहीं कर रही है और कर्मचारियों के वेतन के लिए कहा जा रहा है की रुपये का अभाव है। संघ ने बताया कि अगर आने वाले समय में इसका कोई पक्का समाधान नहीं निकला जाता है हमारा आंदोलन समाप्त नहीं होगा। एक तरफ यो शोध कार्य एवं विश्वविद्यालय को नंबर 1 बनाने की बात की जाती है दूसरी तरफ शिक्षकों ना तो वेतन ना CAS प्रमोशन दी जा रही है। 2022 के बाद अभी तक कोई भी शिक्षक का CAS नहीं हुआ है । जिसका प्रभाव विश्विद्यालय की श्रेष्ठता पर भी पड़ता है । इसमें भी प्रदेश सरकार ने बिना वजह रोक लगायी हुई है जिसकी वजह से हजारों शिक्षक अपनी अकादमिक प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे हैं । शिक्षकों ने बताया कि सरकार के द्वारा 13 % DA अभी भी देय है। जिसका कोई पता नहीं है की कब मिलेगा । प्रदेश का असंख्य कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । 2016 यूजीसी स्केल का एरियर तो शायद मिलेगा ही नहीं । संघ ने चेतावनी देते हुए कहा भविष्य में शिक्षक अपने आंदोलन कोनारी तेज करेंगे एवं भूख हड़ताल पर जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, त्रिवेणी घाट तक पहुंचा पानी

04 Aug 2025

रोहतक: सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

04 Aug 2025

रविवार की रात में भी एक मीटर घटा यमुना का जलस्तर, घरों में भरा पानी कम होने से लोगों को राहत की उम्मीद

04 Aug 2025

गजराज बन गए काल: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मार डाला, 27 हाथियों के दल को देखने गए थे लोग

04 Aug 2025

सावन का आखिरी सोमवार आज, गुरुग्राम के गायत्री मंदिर में लगा भक्तों का तांता

04 Aug 2025
विज्ञापन

पनकी के एमआईजी एसीपी कार्यालय के पास रोड पर जलभराव

04 Aug 2025

लखनऊ: सुबह से लगातार हो रही है बारिश, कई इलाकों में जलभराव, सड़क पर उखड़कर गिरे पेड़

04 Aug 2025
विज्ञापन

लखनऊ: रात भर हुई बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव, पंपिंग सेट निकालकर निकाला गया पानी

04 Aug 2025

पनकी में जलभराव से नगर निगम के नाला सफाई के सारे दावे फेल हुए

04 Aug 2025

Mandi: जागर नाला उफान पर, हाईवे के साथ 9 मील में बसे 13 परिवारों ने डर के साए में गुजारी रात

04 Aug 2025

अंबाला: तेज बारिश से लोगों को हुई परेशानी, मौसम हुआ सुहावना

04 Aug 2025

पुरानी चुंगी से सिद्धनाथ मन्दिर जाने वाले रोड पर जलभराव, सड़कें बनी तालाब

04 Aug 2025

सावन के अंतिम सोमवार पर रूद्राक्ष से सजा बाबा का दरबार, VIDEO

04 Aug 2025

मंडी: छतरी-जंजैहली सड़क से गहरी खाई में गिरी कार, तीन की माैत, दो घायल

04 Aug 2025

Meerut: सिवालखास में घर के पास खाली प्लॉट में मिले तीन बच्चों के शव

04 Aug 2025

Damoh News: नवजात और बच्ची को छोड़कर महिला हुई लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

04 Aug 2025

बाराबंकीः सावन के अंतिम सोमवार पर लोधेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, अपार जनसमूह एकत्रित

04 Aug 2025

Jodhpur News: शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 46.40 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा

04 Aug 2025

Ujjain: सीएम मोहन यादव ने 155 करोड़ की परियोजनाओं का किया भूमिपूजन, साधा राहुल गांधी और मनमोहन सिंह पर निशाना

04 Aug 2025

लखनऊः बारिश के चलते शहर के स्कूल हुए बंद, स्कूलों ने वापस लौटाए बच्चे

04 Aug 2025

Ujjain: भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, श्रावण के अंतिम सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

04 Aug 2025

बरेली के थानों में जमा कराए गए 250 ड्रोन, एसएसपी ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

04 Aug 2025

पलिया में मादक पदार्थों के तस्कर का 52.60 लाख रुपये का मकान कुर्क

04 Aug 2025

श्रीराम लीला भवन में 48 जोड़ों ने द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक किया

03 Aug 2025

श्री अमरनाथ सेवा मंडल ने लगाया सावन का अंतिम भंडारा, रुद्राभिषेक का आयोजन

03 Aug 2025

सुभाष पार्क में रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

03 Aug 2025

महाराजपुर पुलिस ने मुर्गीदाना के बीच छिपाकर रखी गई 134 पेटी शराब बरामद की

03 Aug 2025

शास्त्री भवन सभागार में पहलगाम आतंकी हमले का किया नाट्य रूपांतरण

03 Aug 2025

महिला ने ऑनलाइन मंगाया वेज गार्लिक ब्रेड निकला नॉनवेज, आउटलेट पहुंचकर विरोध जताया

03 Aug 2025

हरिद्वार में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

03 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed