सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal decorated Bhaang in Bhasma Aarti, a huge crowd devotees gathered temple on the last Monday Shravan

Ujjain: भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, श्रावण के अंतिम सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 08:04 AM IST
Mahakal decorated Bhaang in Bhasma Aarti, a huge crowd devotees gathered temple on the last Monday Shravan

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर में 2:30 बजे विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्त रातभर कतार में खड़े रहकर अपने आराध्य के दर्शन का इंतजार करते रहे। मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर महाकाल की भस्म आरती की गई। आरती से पूर्व वीरभद्र जी से अनुमति लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद गर्भगृह में स्थापित सभी देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से हुआ। प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया।

पूजन के उपरांत विशेष श्रृंगार में बाबा को नवीन मुकुट पहनाया गया और गुलाब-मोगरे की माला अर्पित की गई। महानिर्वाणी अखाड़ा द्वारा शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। विशेष श्रृंगार की खास बात यह रही कि बाबा महाकाल को भांग से श्रृंगारित किया गया। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयघोष गूंजते रहे। भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

महाकाल महालोक में सांस्कृतिक संध्या का 14वां दिन
इसी क्रम में श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भाद्रपद मास के तहत आयोजित श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के 14वें दिन भी भक्ति और संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति इंदौर की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री मनस्वी कानुनगो ने दी। उन्होंने शिव स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए तीन ताल में शुद्ध कथक की तकनीकी प्रस्तुति दी। इसके बाद राग मेघ मल्हार में चतुरंग और अंत में ‘ठुमक चलत रामचंद्र’ भजन से प्रस्तुति का समापन किया।

ये भी पढ़ें: Bhopal: भोपाल सांसद ने हेलमेट पहनाकर दिया सुरक्षा का संदेश, बोले-रक्षाबंधन पर हर बहन अपने भाई को करे प्रेरित

दूसरी प्रस्तुति रिदम डांस अकादमी, इंदौर की ओर से हुई। संस्था की निदेशिका सुश्री पल्लवी व्यास के निर्देशन में नृत्यांगनाओं ने कथक नृत्य के माध्यम से तराना, शिव पंचाक्षर और अर्धनारीश्वर जैसे रूपों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। प्रस्तुति देने वाली कलाकारों में सुश्री रुद्राशी जाट, अनुष्का माडगे, सुहानी महाजन, अनुश्री द्विवेदी, चैतन्या उत्परया, लवली राजपूत, देवंशी पांडे, प्रियल जैन और जिज्ञासा ठाकरे शामिल रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे दीपक शर्मा (पुरोहित श्री महाकालेश्वर मंदिर) और मंदिर समिति के सचिव ने सम्पन्न किया। इसके पश्चात मंदिर समिति के डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने अतिथियों को दुपट्टा, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कलाकारों और सहयोगी सदस्यों को भी दुपट्टा, प्रशस्ति पत्र और प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक उपाध्याय ने किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

श्रीराम लीला भवन में 48 जोड़ों ने द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक किया

03 Aug 2025

श्री अमरनाथ सेवा मंडल ने लगाया सावन का अंतिम भंडारा, रुद्राभिषेक का आयोजन

03 Aug 2025

सुभाष पार्क में रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

03 Aug 2025

महाराजपुर पुलिस ने मुर्गीदाना के बीच छिपाकर रखी गई 134 पेटी शराब बरामद की

03 Aug 2025

शास्त्री भवन सभागार में पहलगाम आतंकी हमले का किया नाट्य रूपांतरण

03 Aug 2025
विज्ञापन

महिला ने ऑनलाइन मंगाया वेज गार्लिक ब्रेड निकला नॉनवेज, आउटलेट पहुंचकर विरोध जताया

03 Aug 2025

हरिद्वार में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

03 Aug 2025
विज्ञापन

आप के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकार को घेरा

03 Aug 2025

Jhunjhunu: खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर बरसाए पत्थर, फिल्मी अंदाज में ट्रैक्टर और आरोपी छुड़ाने की कोशिश

03 Aug 2025

भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने अलीगढ़ में लोधा के गांव जिरोली डोर में की पंचायत, यह दी चेतावनी

03 Aug 2025

कुरुक्षेत्र: ट्यूबवैलों से तार चाेरी के मामले में ठोस कार्रवाई न होने पर किसानों ने किया थाने का घेराव

03 Aug 2025

गैस गोदाम जलमग्न, रसोई गैस लेने के लिए पानी में घुसकर जा रहे उपभोक्ता

03 Aug 2025

Shahdol News: RTO फर्जीवाड़ा, 15 साल पुरानी बस का गलत तरीके से पंजीकरण, दो कर्मचारी गिरफ्तार

03 Aug 2025

पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई, प्रेमनगर के जंगल में कैसीनो खेल रहे 12 लोग गिरफ्तार

03 Aug 2025

देहरादून में हुआ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए अभ्यर्थी

03 Aug 2025

नवीन म्यूजिकल ग्रुप ने किशोर कुमार के जन्म दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

03 Aug 2025

सोनीपत में जमकर हुई बारिश, सड़कों पर हुआ जलभराव

03 Aug 2025

मैथिलीशरण के काव्य ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को को दी आध्यात्मिक शक्ति

03 Aug 2025

Prayagraj : मंत्री नंदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, राहत शिविरों में सुविधाओं का लिया जायजा

03 Aug 2025

यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे में यमुना नदी के बीचों बीच तीन दिन से फंसी गाय

03 Aug 2025

2.05 करोड़ से बनेगी फजलगंज फायर स्टेशन से बैंक ऑफ बड़ौदा तक की सड़क

03 Aug 2025

पानीपत: सावन में जमकर बरसे बादल, मतलौडा में 50 एमएम दर्ज हुई बारिश

03 Aug 2025

नोएडा में स्केटर्स को एशियन चैम्पियनशिप 2025 में पदक जीतने के बाद किया सम्मानित

03 Aug 2025

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मिटाया सुहाग, बेटी ने देख लिया था मां का अश्लील वीडियो

03 Aug 2025

शिव बरात में झूमी महिलाएं, बम-बम भोले के जयकारे लगाए

03 Aug 2025

जेएनयू के माही-मांडवी हॉस्टल लॉन में रुद्राभिषेक की तैयारी

03 Aug 2025

अंबाला: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत

03 Aug 2025

श्री राधा रमण सेवा संस्थान ने मनाया सावन महोत्सव

03 Aug 2025

हरियाली तीज उत्सव मनाया गया, महिलाओं ने किया नृत्य

03 Aug 2025

Sawan: बांसवाड़ा में हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली 45KM लंबी कांवड़ यात्रा; बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, पर थमे न कदम

03 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed