{"_id":"6890938dc1920430bc050bba","slug":"video-rampur-bushahr-bjp-new-district-executive-announced-district-president-yashwant-negi-made-appointments-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी ने की नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी ने की नियुक्तियां
भारतीय जनता पार्टी किन्नौर ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी का गठन आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। इस दौरान उपाध्यक्ष के पद पर चंद्रपॉल नेगी, परविंदर नेगी , धनमाला , मदन धनैरू, संजय नेगी और दुर्गा चंद को नियुक्त किया गया है। पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुभाष छोरज्ञा और आनंद नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वित्तीय मामलों के प्रबंधन के लिए भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें रविना नेगी , बसंती नेगी , सरिता कुसान, अनुप कुमारी, दलीप नेगी और राजेंद्र नेगी शामिल हैं। पार्टी के कार्यालय के दैनिक कार्यों के लिए ठाकुर राम को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पार्टी के संदेश को मीडिया और जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सुशील नेगी को मीडिया प्रभारी और रतन बिष्ट को मीडिया सह प्रभारी चुना गया। गंगा राम, योगराज नेगी और महेश माथस को प्रवक्ता के रूप में चुना गया है। आईटी प्रमुख संयोजक का दायित्व सूर्या कांत नेगी को दिया गया है, जबकि जीवन नेगी को आईटी प्रमुख सह संयोजक बनाया गया है। सोशल मीडिया संयोजक अविनाश नेगी सोशल मीडिया सह संयोजक मंगत राम को चुना गया है। इसके अतिरिक्त, कार्यकारिणी सदस्य, जिनमें अंज्ञल राम, छेवांग दर्जे, सुंदर सिंह,कमलेश नेगी, बिमला नेगी, दावा नेगी, संगीता नेगी, त्रिलोक नेगी, उमा शंकर, संजीव बिनू, रेखा नेगी, इंदु किरण, मनोज कुमारी, धीरज बिष्ट, किशोर माजू, नरेंद्रा कुमारी, राजवती नेगी, राजन नेगी, कल्पना नेगी, मनोज नेगी, चंद्र कांता, चंद्र किशोर, मनोहर देवी, बद्री विशाल, टिकम सिंह, अंजू नेगी, जितेंद्र सिंह, अजय नेगी, वेद प्रकाश, अंजना नेगी, भारती नेगी, रघुदास नेगी, फकीर चन्द, प्रवीण मोयान, यशवंत नेगी, शीला नेगी, जसमन नेगी, आराधना नेगी, मोहिनी नेगी, रमेश हारा, और पानमा राम शामिल हैं। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। इस अवसर पर, भाजपा किन्नौर के अध्यक्ष यशवंत नेगी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नई टीम एकजुट होकर संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।