Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bulandshahar News
›
DM and SP warned those who spread terror by flying drones or other means at night in Bulandshahr, police came into action mode
{"_id":"689092836f8f9e7c2c0482f2","slug":"video-dm-and-sp-warned-those-who-spread-terror-by-flying-drones-or-other-means-at-night-in-bulandshahr-police-came-into-action-mode-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में रात में ड्रोन उड़ाने या अन्य माध्यमों से दहशत फैलाने वालों को डीएम और एसपी की चेतावनी, एक्शन मोड़ पर आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में रात में ड्रोन उड़ाने या अन्य माध्यमों से दहशत फैलाने वालों को डीएम और एसपी की चेतावनी, एक्शन मोड़ पर आई पुलिस
बुलंदशहर में रात में ड्रोन उड़ाने या अन्य माध्यमों से दहशत फैलाने वालों को डीएम और एसपी ने चेतावनी दी है। डीएम ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति, रात में ड्रोन, टॉय ड्रोन उड़ाता पाया गया तो कानून उससे सख्ती से निपटेगा। ड्रोन की सभी सूचनाओं की व्यापक जांच की जा रही है, अफवाह फैलाने वालों पर करवाई की जा रही है। अब तक ड्रोन उड़ाने की कोई भी घटना पुलिस जांच में सच्ची नहीं मिली है।
डीएम ने कहा कि समाज में भय फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए ज़िला प्रशासन तैयार है। डीएम श्रुति ने आमजनमानस से भी की अफवाहों पर ध्यान न देने व पुलिस को सही सूचना देने की अपील की है।
वहीं, बुलंदशहर पुलिस भी रात में ड्रोन उड़ाने की खबरों को लेकर एक्शन मोड़ पर आ गई है। पुलिस फर्जी सूचना देने, अफवाह फैलाने और टॉय ड्रोन या अन्य माध्यमों से दहशत फैलाने वालों पर कार्रवाई में जुटी है।
एसएसपी ने कहा कि हमने शराब के नशे में पुलिस को फ़र्ज़ी सूचना देने वाले पर कार्रवाई की है। ड्रोन उड़ाने की तमाम सूचनाओं की जांच के बाद एक भी मामला सच नहीं पाया गया। यदि कोई बिना अनुमति ड्रोन उड़ाता पकड़ा गया तो हम उसपर कठोर कानूनी कार्रवाई करेंगे। पुलिस की सख्ती के बाद रात में ड्रोन उड़ाने की सूचनाओं में तेज़ी से गिरावट आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।