{"_id":"689092c46ca3d7adc8098da6","slug":"video-middle-aged-man-arrested-with-310-grams-of-heroin-in-banbasa-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बनबसा में 310 ग्राम हेरोइन के साथ अधेड़ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा में 310 ग्राम हेरोइन के साथ अधेड़ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
चंपावत में एसटीएफ कुमाऊं और थाना बनबसा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 310 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि बीते शनिवार को एसटीएफ कुमाऊं और बनबसा पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धनुषपुल पुलिस चौकी बनबसा के पास से शकूर अहमद (55) निवासी मोहल्ला अब्बासनगर, थाना बहेड़ी (यूपी) के कब्जे से 310 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति हेरोइन की सप्लाई कहां करने जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।