{"_id":"689090f534ee73628e09da1e","slug":"video-passport-camp-in-pithoragarh-from-august-20-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 20 अगस्त से पासपोर्ट शिविर, अब वेरिफिकेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा अल्मोड़ा-देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 20 अगस्त से पासपोर्ट शिविर, अब वेरिफिकेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा अल्मोड़ा-देहरादून
पिथौरागढ़ जिले के नगर निगम सभागार में 20 अगस्त से पासपोर्ट शिविर का आयोजन होगा। इस बीच पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन करने वालों को वेरिफिकेशन के लिए अल्मोड़ा या देहरादून की दौड़ नहीं लगानी होगी यह बात कही मेयर कल्पना देवलाल ने। नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि सीमांत जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग वर्षों से की जा रही है जो जरूरी भी है। इसके गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं। सीमांत जिले के लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए अल्मोड़ा, देहरादून न जाना पड़े इसके लिए बीते दिनों विदेश मंत्री से जिले में ही शिविर लगाने का अनुरोध किया था। उनके प्रयास से अब यहां 20 से 22 अगस्त तक शिविर लगेगा। जो लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन करेंगेग उनका वैरिफिकेशन जिले में ही होगा और उन्हें इसके लिए अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने जिले के लोगों ने शीघ्र पासपोर्ट बनाने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण कराने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।