{"_id":"6890d6854c805c11a0046c63","slug":"grand-procession-of-jyotirlinga-lord-omkareshwar-started-in-a-silver-palanquin-khandwa-news-c-1-1-noi1224-3248891-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar: रजत पालकी में निकली ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर की महासवारी, हजारों भक्त पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar: रजत पालकी में निकली ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर की महासवारी, हजारों भक्त पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 10:44 PM IST
Link Copied
सावन के अंतिम सोमवार ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर और भगवान ममलेश्वर की महासवारी निकाली गई। चांदी की पालकी में सवार होकर भगवान सर्वप्रथम मां नर्मदा के तट पर पहुंचे। जहां विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूजन और अभिषेक करवाया गया। इसके बाद दक्षिण तट से भगवान मलेश्वर महाराज की सवारी के साथ नगर भ्रमण किया गया और इसके बाद भगवान ने नौका विहार किया। इस दौरान पूरे मार्ग में ढोल धमाकों की गूंज रही। भक्त गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियां उड़ा कर भगवान का स्वागत करते रहे, और उनकी एक झलक पाने को भक्त आतुर दिखे।
तीर्थ पंडा संघ के अध्यक्ष पंडित नीलेश पुरोहित ने बताया कि भगवान श्री ओंकारेश्वर महाराज की महासवारी सावन के अंतिम सोमवार को दोपहर दो बजे ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर से निकली। इसके पूर्व भगवान का संक्षिप्त पूजन मंदिर परिसर में ही किया गया। आज महासवारी थी, इसलिए रजत प्रतिमा और रजत सवारी निकाली गई। इसमें विराजमान होकर भगवान ओंकारेश्वर महाराज सबसे पहले नर्मदा मैया के तट पर पहुंचे, जहां विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भगवान का पूजन अभिषेक कराया गया। इसके बाद भगवान को मां नर्मदा में नौका विहार कराया गया। महासवारी का रूट भी बड़ा रखा गया। महासवारी तीर्थ नगरी के मुख्य मार्गों से होती हुई आधी रात के करीब वापस मंदिर पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।