{"_id":"68909834ed0f4e73b70b882e","slug":"video-dehradun-became-the-overall-champion-in-the-state-level-badminton-competition-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में देहरादून ओवरआल चैंपियन बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में देहरादून ओवरआल चैंपियन बना
अल्मोड़ा एचएनबी स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हाॅल में 24वीं उत्तराखंड योनेक्स सनराइज जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में शटलरों ने रविवार को जमकर पसीना बहाया। देहरादून प्रतियोगिता का ओवर ऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता के सीनियर डबल्स फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत और देहरादून के शशांक की जोड़ी ने अल्मोड़ा के चयनित जोशी और देहरादून के सोहेल अहमद की जोड़ी को 21-15, 14-21, 21-19 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। चयनित और सोहेल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष सिंगल में देहरादून के अंश नेगी ने देहरादून के ध्रुव नेगी को 17-21, 21-13,21-21 के अंतर से पराजित कर सोने पर कब्जा किया। जूनियर बालक डबल्स मुकाबले में पिथौरागढ़ के निश्चल पंत और देहरादून के सूर्याक्ष रावत की जोड़ी ने देहरादून के अभिनव कंडारी और ऊधमसिंह नगर के गर्व साहनी को 21-12, 21-19 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जूनियर बालक एकल वर्ग में देहरादून के अंश नेगी ने पिथौरागढ़ के निश्चल चंद को 21-17, 16-21, 21-18 के अंतर से पराजित कर गोल्ड मेडल जीता।
महिला सीनियर के एकल मुकाबले में देहरादून की अनुष्का जुयाल ने देहरादून की अक्षिता मनराल को 21-15, 15-21, 21-14 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक झटका। महिला डबल्स में पिथौरागढ़ की ऐंजल पुनेरा और देहरादून की आन्या बिष्ट ने अल्मोड़ा की गायत्री रावत और मनसा रावत की जोड़ी को 21-14, 21-13 के अंतर से हराकर सोना जीता। जूनियर बालिका डबल्स में ऐंजल पुनेरा और आन्या बिष्ट की जोड़ी ने अक्षिता मनराल और शांभवी रौथाण को 21-13, 21-13 के अंतर से पराजित की स्वर्ण पदक जीता। बालिका एकल वर्ग में अक्षिता मनराल को वॉक ओवर मिलने से उन्हें स्वर्ण पदक मिला। सीनियर मिक्स डबल्स में ध्रुव रावत और ऐंजल पुनेरा की जोड़ी ने शशांक क्षेत्री और आन्या बिष्ट की जोड़ी को 21-16, 22-20 के अंतर से मात देकर गोल्ड मेडल जीता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।