{"_id":"68909bb9631a9eee45040226","slug":"video-congress-protest-in-hisar-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: अपराध भगाओ हरियाणा बचाओ को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अपराध भगाओ हरियाणा बचाओ को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
युवा कांग्रेस की टीम ने अपराध भगाओ हरियाणा बचाओ के तहत सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध को कम करने के लिए डीसी मोहम्मद इमरान रजा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष सुखा मलिक और अन्य सदस्यों का कहना था कि पिछले कुछ समय से जिले में प्रशासन और कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। प्रशासन अपने दायित्वों को निभाने में घोर लापरवाही कर रहा है। इस कारण जिले में आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना सामने आ रही है। जिले में पिछले 40 दिनों में करीब 17 हत्याएं हो चुकी है। पूर्व जिला पार्षद सारंग शमशेर ढाठरथ का कहना था कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध को कम करने में सरकार नाकाम है। इन हत्याओं को कई घटनाएं सरेआम अंजाम दिया गया था। इनमें कई मामलों में आज भी अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं। अब तो रात के समय सफर करने में भी डर लगने लगा है। इस भाजपा सरकार ने प्रदेश को बिहार जैसा प्रदेश बना दिया है। लूट, डकैती, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं कम की बजाए लगातार बढ़ रही है। यदि सरकार ने अपराध को जल्द लगाम नहीं लगाई तो युवा कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।