Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Jabna Chauhan the youngest and most famous Panchayat Pradhan of the country got married to Mandeep Singh alias Honey
{"_id":"68909945bfba656b9105304e","slug":"video-mandi-jabna-chauhan-the-youngest-and-most-famous-panchayat-pradhan-of-the-country-got-married-to-mandeep-singh-alias-honey-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: देश की सबसे कम उम्र की चर्चित पंचायत प्रधान रही जबना चौहान की मनदीप सिंह उर्फ हनी के साथ हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: देश की सबसे कम उम्र की चर्चित पंचायत प्रधान रही जबना चौहान की मनदीप सिंह उर्फ हनी के साथ हुई शादी
देश की सबसे कम उम्र की सेलिब्रिटी पूर्व पंचायत प्रधान जबना चौहान अब सुंदरनगर की बहू बन गई हैं। जबना सुंदरनगर के मनदीप सिंह उर्फ हनी के साथ प्रणय सूत्र में बंध गई हैं। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बीएसएल गुरुद्वारा में इन दोनों की शादी एक सादे समारोह के बीच गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में आनंद कारज की रस्म के साथ संपन्न हो गई। इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य व करीबी मेहमान मौजूद रहे। जिन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य व सुखी विवाहित जीवन की कामना की। जबना के जीवनसाथी मनदीप सिंह सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और विद्युत बोर्ड में कार्यरत हैं। बतौर पंचायत प्रधान जबना चौहान ने स्वच्छता व शराबबंदी जैसे बड़े कार्य करके समाज के सामने एक मिसाल पेश की थी। जिसके लिए इन्हें फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की प्रमोशन कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। साथ ही जबना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व राज्यपाल प्रिय देव व्रत, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित कई नामी हस्तियां सम्मानित कर चुकी हैं। देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में भी जबना का नाम शामिल हो चुका है। देश की सिलेब्रिटी पंचायत प्रधान रही जबना चौहान का जीवन बहुत ही संघर्षरत रहा है। लंबे संघर्ष के उपरांत अब जबना सामाजिक बंधन में बंध कर अपने जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रही है। देश की बेटियों युवाओं व महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रही हिमाचल की गौरवशाली बेटी जबना चौहान को उनके चाहने वाले देश भर के हजारों शुभ चिंतकों की ओर से जीवन की नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।