{"_id":"689097d73bea1bff58096aad","slug":"video-nsui-protest-at-the-vice-chancellor-office-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: एनएसयूआई ने कुलपति कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: एनएसयूआई ने कुलपति कार्यालय पर किया प्रदर्शन
एनएसयूआई के सदस्यों ने सोमवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रोहित दलाल ने किया। प्रदर्शन में हिसार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भारत सोनी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष रोहित दलाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं के प्रति प्रशासन उदासीन बना हुआ है। छात्रावास, मेडिकल, परीक्षा परिणाम, फीस वृद्धि तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी लम्बे समय से बनी हुई है। गुजवि एनएसयूआई अध्यक्ष विकास ने कहा कि अगर जल्द ही फीस कम नहीं की गई और छात्र सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो एनएसयूआई यूनिट बड़ा आंदोलन शुरु करेगी। धरने पर गुजवि एनएसयूआई अध्यक्ष विकास, गुजवि एनएसयूआई चेयरमैन भागी राणा, अजय बॉक्सर, अंकित चोपड़ा, वरुण बच्ची, बिल्ला, हर्ष पंडित, टोनी पंडित, लाली, प्रियांशु यादव, रोनित घणघस, मयंक आदि उपस्थित रहे। एनएसयूआई के नेताओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि छात्र हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और छात्रों की हर लड़ाई सड़क से लेकर प्रशासन तक पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।