Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
The newly elected Pradhan gave six thousand rupees to the mother of a girl child born in the village in bageshwar
{"_id":"68909831ea31f3a3970a1160","slug":"video-the-newly-elected-pradhan-gave-six-thousand-rupees-to-the-mother-of-a-girl-child-born-in-the-village-in-bageshwar-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: नवनिर्वाचित प्रधान ने गांव में जन्मी बेटी की मां को दिए छह हजार रुपये, निभाया चुनाव से पूर्व किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: नवनिर्वाचित प्रधान ने गांव में जन्मी बेटी की मां को दिए छह हजार रुपये, निभाया चुनाव से पूर्व किया वादा
बागेश्वर जिले के भैरूचौबट्टा की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान दया देवी ने बच्चे को जन्म देने वाली महिला को छह हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। यह मदद उन्होंने चुनाव पूर्व किए गए वादे के तहत की है। उन्होंने प्रधान बनने के बाद गांव में प्रत्येक बच्चे के जन्म लेने या कन्या की शादी होने पर छह हजार रुपये का सहयोग करने की घोषणा की थी। उनकी इस पहल की सराहना हो रही है। जिला अस्पताल में भर्ती भैरूचौबट्टा निवासी हेमा देवी पत्नी उमेश नाथ ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया। रविवार को ग्राम प्रधान दया देवी और उनकी पति राजू आर्या अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान दंपती ने महिला को सहयोग राशि भी प्रदान की। ग्राम प्रधान दया ने बताया कि यह सहयोग किसी सरकारी या योजना के तहत नहीं है। निजी खर्च से उन्होंने मदद करने का वादा किया था। अगले पांच साल तक गांव में जिनके घर में बेटा या बेटी का जन्म होगा और जिस परिवार में कन्या की शादी होगी उन्हें वह स्वयं के खर्च से यह धनराशि प्रदान की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।