{"_id":"676a675b63aec179180a9d98","slug":"video-congress-and-bjp-face-to-face-in-the-matter-of-pradhan-and-deputy-pradhan-in-gram-panchayat-maihthi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्राम पंचायत मैहथी में प्रधान और उप प्रधान मामले में कांग्रेस भाजपा आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्राम पंचायत मैहथी में प्रधान और उप प्रधान मामले में कांग्रेस भाजपा आमने सामने
विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत मैहथी में प्रधान और उप प्रधान मामले में कांग्रेस भाजपा आमने सामने आ गए हैं। मंगलवार को भाजपा ने निलंबन को लेकर कांग्रेस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी। इस दौरान कांग्रेस ने भी भाजपा के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। श्री नयना देवी जी के विधायक प्रधान के पक्ष में रैली निकाल रहे थे। इस दौरान कांग्रेस ने प्रशासन के पक्ष और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि सोमवार को उपायुक्त बिलासपुर ने ग्राम पंचायत मैहथी के प्रधान, उप प्रधान को उनके पद से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पंचायत के भीतर लंबे समय से चल रहे विवाद विकास कार्यों की अनदेखी, जनकल्याणकारी योजनाओं के ठप पड़ने के मद्देनजर की गई है। ग्राम पंचायत मैहथी में बीते दो वर्ष से प्रधान, उप प्रधान, अन्य पदाधिकारियों के आपसी विवादों के कारण पंचायत की कार्यवाही बाधित हो रही थी। स्थानीय लोगों और पंचायत पदाधिकारियों ने प्रधान पर पंचायत कार्यों में उनके पति के हस्तक्षेप और धमकाने के आरोप भी लगाए थे। पंचायत बैठकों में कोरम पूरा न होने के कारण विकास कार्य ठप पड़े थे। पंचायत की मासिक बैठकों में विवादों के चलते कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।