{"_id":"6a2bef60230146655009077d","slug":"video-minister-praises-facilities-at-dhar-jamthal-anganwadi-centre-sits-with-children-and-interacts-with-them-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धार जमथल आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाएं देख मंत्री धर्माणी ने की सराहना, बच्चों के बीच बैठकर किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धार जमथल आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाएं देख मंत्री धर्माणी ने की सराहना, बच्चों के बीच बैठकर किया संवाद
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को कोलडैम परियोजना के दौरे के दौरान धार जमथल स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। सीएसआर फंड से विकसित इस केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ उन्होंने बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। मंत्री ने कहा कि कोलडैम परियोजना ने क्षेत्र के नौ आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया है। केंद्रों में स्मार्ट टीवी, वाटर प्यूरीफायर, झूले और बच्चों के खेलकूद से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होंगे। इसके बाद मंत्री ने प्राथमिक पाठशाला जमथल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे और उनके साथ बैठकर बातचीत की। इस दौरान बच्चों की रुचियों और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। दौरे के अंत में मंत्री ने कोलडैम परियोजना के विश्राम गृह परिसर में अर्जुन का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।