{"_id":"68677b31af15d244e70b9aa4","slug":"video-after-confirming-seats-in-industrial-training-institutes-candidates-arrived-to-deposit-fees-and-documents-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीट पक्की करने के बाद फीस और दस्तावेज जमा करने पहुंचे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीट पक्की करने के बाद फीस और दस्तावेज जमा करने पहुंचे अभ्यर्थी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीट पक्की होने के बाद अब युवा अपनी फीस और दस्तावेज जमा करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। युवक-युवतियों को फीस या दस्तावेज जमा करवाने में किसी प्रकार की कोई समस्या पेश न आए इसका आईटीआई चंबा में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संस्थान में अनुदेशकों की टीम विशेष तौर पर दस्तावेज जांचने समेत फीस जमा करने को लेकर युवक-युवतियों का मार्ग दर्शन कर रहे हैं। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य इंजीनियर विपन शर्मा ने बताया कि आईटीआई चंबा में पहले चरण के तहत चयनित युवा दस्तावेज जमा करवाने के अलावा अपनी फीस जमा करवा रहे हैं। बताया कि आईटीआई चंबा में दस्तावेज जमा करने और फीस जमा करने के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए हैं। जिससे युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए। साथ ही अनुदेशक भी युवाओं का मार्ग दर्शन करते नजर आ रहे हैं। बताया कि आठ से बीस जुलाई से दूसरे चरण के लिए बाहरी जिलों समेत जिला के युवक-युवतियां भी अपने मन पसंदीदा ट्रेड के लिए अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।