{"_id":"6a4f4b67508a0ec6cb02cdd0","slug":"video-banikhet-waterlogging-heavy-rain-tehsildar-inspection-chamba-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba Rain: बनीखेत में जलभराव का तहसीलदार ने लिया जायजा, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba Rain: बनीखेत में जलभराव का तहसीलदार ने लिया जायजा, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:49 PM IST
Link Copied
मूसलाधार बारिश के बाद बनीखेत के पधर बाजार और मुख्य बाजार में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात का जायजा लेने के लिए तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर बारिश से हुए नुकसान और सामने आई समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करने और जलभराव के कारणों का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए।
रमेश चौहान ने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बारिश से हुए नुकसान का नियमानुसार आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी समाधान और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।