{"_id":"6a81a2a1f8c7244d8b0b676c","slug":"video-chamba-lakshmi-narayan-temple-trust-reconstitution-sanatan-dharma-sabha-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Religious Affairs: चंबा में लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन का स्वागत, सनातन धर्म सभा ने रखीं ये मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Religious Affairs: चंबा में लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन का स्वागत, सनातन धर्म सभा ने रखीं ये मांगें
Ankesh Dogra
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:14 PM IST
Link Copied
सनातन धर्म सभा की मासिक बैठक सभा भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान सुरेश कश्मीरी ने की। इसमें धार्मिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सभा ने लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए इसे स्वागत योग्य कदम बताया।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर प्रबंधन से जुड़ा ट्रस्ट पूर्व में विखंडित हो गया था। इसके पुनर्गठन की मांग राज्यपाल के चंबा दौरे के दौरान भी रखी गई थी। अब प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में ट्रस्ट का पुनर्गठन किया गया है। सभा ने ट्रस्ट की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने और इसमें सरकारी व गैर-सरकारी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
जन्माष्टमी की तैयारियों पर भी चर्चा
बैठक में आगामी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अन्य मंदिरों की सजावट, धार्मिक कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए।
सभा ने संगठन को सर्वसमावेशी और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों से सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। साथ ही सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर सभा ने नगर परिषद, जिला प्रशासन और वन विभाग से चौगान के कैफे क्षेत्र, सूही माता मंदिर के आसपास और अन्य उपयुक्त पहाड़ी क्षेत्रों में व्यापक पौधारोपण करवाने की मांग की।
सभा ने कहा कि पौधारोपण से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ मिट्टी के कटाव और भूस्खलन की समस्या को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
बैठक में नरेश महाजन, ओम प्रकाश गोस्वामी, डॉ. राजेश सहगल, भूपिंदर जसरोटिया, सुरेश कपूर, जसवंत ठाकुर, पवन भारद्वाज, मंगलेश शर्मा, पवन वैद, निक्कू राम दूनेरिया, सत्य प्रकाश वैद, डॉ. डीके सोनी और धर्मवीर शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।