{"_id":"69843f645403342d1e0e74a0","slug":"video-chamba-the-health-center-in-guwad-panchayat-remains-locked-causing-great-inconvenience-to-the-people-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: गुवाड़ पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला, लोगों को हो रही भारी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: गुवाड़ पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला, लोगों को हो रही भारी परेशानी
विधानसभा क्षेत्र चंबा की गुवाड़ पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटक गया है। जिससे क्षेत्र की हजारों आबादी को मामूली बुखार व अन्य बीमारी के लिए चंबा का रुख करना पड़ रहा है। सदर के विधायक सता में आने के बाद इस बारे में 3 साल तक कुछ नहीं कर पाए हैं। जिससे लोगों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को पोल खोल अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह किया गया कि उनके उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके पीएचसी सेंटर बनाया जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया और 3 सालों से यहां ताला लड़का हुआ है। सदर विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधायक लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।