{"_id":"66601dd22b285129df01f4bb","slug":"video-fifth-class-student-arnav-kumar-is-giving-the-message-of-environmental-protection-in-dankund-dalhousie","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डलहौजी के डैनकुंड में पांचवीं कक्षा का छात्र अरनव कुमार दे रहा पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डलहौजी के डैनकुंड में पांचवीं कक्षा का छात्र अरनव कुमार दे रहा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला अरनव कुमार दिन भर स्कूल में पढ़ाई करने के बाद शाम को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का कार्य करता है। साथ ही सैलानियों को कूड़ा-करकट खुले में फेंकने की बजाए कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित करता है। पर्यटन नगरी डलहौजी के डैनकुंड पर रोजाना सैकडों की संख्या में सैलानी घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। ये सैलानी पानी की खाली बोतलों के साथ अन्य कूड़ा-करकट इस सुंदर क्षेत्र में फेंककर चले जाते हैं। इसे साफ करने के लिए यह सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा शाम को वहां पर डट जाता है। अरनव स्कूल के बाद सीधे डैनकुंड में स्थित पोहलानी माता के मंदिर में पहुंच जाता है। जहां से अपने स्वच्छता अभियान की शुरुआत करता है। अरनव कुमार ने बताया कि वह अपने इलाके को स्वच्छ व सुंदर देखना चाहता है। इसके लिए वह रोजाना कूड़ा-करकट उठाता है। साथ ही सैलानियों को भी गंदगी नहीं फैलाने के लिए जागरूक करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।