Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
VIDEO : कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल जीते, मन्नत पूरी हुई तो मां भद्रकाली मंदिर में खोला धागा, चढ़ाए चांदी के घोड़े
{"_id":"665f53c4a8c488204209d62f","slug":"video-karakashhatara-sa-navana-jathal-jata-mananata-para-haii-ta-ma-bhatharakal-mathara-ma-khal-thhaga-caugdhhae-catha-ka-ghaugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल जीते, मन्नत पूरी हुई तो मां भद्रकाली मंदिर में खोला धागा, चढ़ाए चांदी के घोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल जीते, मन्नत पूरी हुई तो मां भद्रकाली मंदिर में खोला धागा, चढ़ाए चांदी के घोड़े
कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल ने जीत हासिल कर ली है। यहां उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता को हराया है। यहां नवीन जिंदल को 542175 मत प्राप्त हुए और सुशील गुप्ता को 513154 वोट मिले व नवीन जिंदल ने 29021 मत से सुशील गुप्ता को कराया। यहां इनेलो के बड़े नेता अभय चौटाला तीसरे स्थान पर रहे और मात्र 78708 हजार वोट ही प्राप्त हुए। नवीन जिंदल जैसे ही चुनाव मैदान में उतरे थे तो उन्होंने प्रदेश के एकमात्र देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेक जीत की मन्नत मांगी थी। मंगलवार को जैसे ही उनकी जीत हुई तो वे सबसे पहले पत्नी शालू जिंदल व माता सावित्री जिंदल व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने मन्नत का धागा खोला तो वहीं प्रथानुसार चांदी के घोड़े चढ़ाए। उन्होंने मां भद्रकाली को दंडवत प्रणाम किया व कन्या पूजन किया और संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुए। इससे पहले भी श्री दुर्गाष्टमी जागरण में नवीन जिंदल ने अपनी हाजिरी लगाई थी व उनके पारिवारिक सदस्य भी इन चुनावों के दौरान बार बार मंदिर दर्शन कर कुरुक्षेत्र की नगरदेवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने सांसद नवीन जिंदल को मां की लाल शक्ति चुनरी से आशीर्वाद प्रदान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।