{"_id":"665ea6ca714429bb5a066090","slug":"video-maratha-hapaugdha-lkasabha-sata-para-kata-ka-makabl-mataganaena-jara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर कांटे का मुकाबला, मतगणना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर कांटे का मुकाबला, मतगणना जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2024 11:10 AM IST
जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, वेस्ट यूपी की सात सीटों पर मुकाबले दिलचस्प हो चले हैं। मुजफ्फरनगर में भाजपा और सपा के बीच दिलचस्प फाइट चल रही है। यहां गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को पीछे करते हुए रफ्तार भरी है। वह मालिक 1641 वोट से आगे हो गए हैं।
सहारनपुर में इमरान मसूद 41257 वोट से आगे वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं गंगोह विधानसभा सीट पर इकरा हसन आगे हैं। बिजनाैर में भाजपा से चंदन चाैहान तो नगीना में चंद्रशेखर बढ़त बनाए हुए हैं। बागपत में रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान ने बढ़त बनाई हुई है।
मेरठ में कैंट विधानसभा सीट की मतगणना जारी है। अभी तक अरुण गोविल छलांग लगाते दिख रहे हैं। सुनीता वर्मा से उन्हें हालांकि कड़ी टक्कर मिलने वाली है। मेरठ सीट पर भाजपा से प्रत्याशी अरुण गोविल ने अभी तक 11 वें राउंड तक 46547 मत की बढ़त बनाई हुई है। अरुण गोविल को जहां 127693 तो वहीं इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 81146 तथा बसपा के देवव्रत कुमार त्यागी को 20663 मत मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।