{"_id":"665da3a76262d7ad270c71b2","slug":"video-lkhamapara-ma-canava-nataja-ka-lkara-bjara-ma-ghal-mathasa-ldadao-oura-fal-ka-bkara-bugdhha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखीमपुर में चुनाव नतीजों को लेकर बाजार में घुली मिठास, लड्डुओं और फूलों की बिक्री बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखीमपुर में चुनाव नतीजों को लेकर बाजार में घुली मिठास, लड्डुओं और फूलों की बिक्री बढ़ी
लखीमपुर खीरी जिले की खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर मंगलवार को मतगणना होनी है। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं जीत के जश्न के लिए मिठाई का बाजार भी तैयार है। चुनाव नतीजों के चलते मिष्ठान भंडारों पर लड्डुओं की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों ने लड्डू बनना शुरू कर दिए हैं। कई दुकानदारों को प्रत्याशियों ने एडवांस में लड्डू बनाने का ऑर्डर दे दिया है। इसके साथ कुछ प्रत्याशी अपने घरों पर भी लड्डू बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। लखीमपुर बाजार के मिष्ठान भंडार विक्रेता कहते हैं कि चुनाव नतीजों को लेकर बाजार में तैयारी भी दिख रही है। ऑर्डर मिले हैं, लेकिन ज्यादातर जीतने वाले प्रत्याशी अपने आवासों पर ही लड्डू बनवाते हैं। 10 से 15 हजार कुंतल लड्डू की खपत होने की बात कही जा रही है। फूलों की डिमांड भी बढ़ी है। फूल विक्रेताओं को गेंदा फूल का ऑर्डर मिल गया है। 20 से 25 क्विंटल गेंदा की खपत होना मंगलवार को बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।