{"_id":"65fbdb630c7666dc9503fc26","slug":"video-five-day-workshop-organized-for-central-primary-teachers-in-chamba","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा में केंद्रीय प्राथमिक शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा में केंद्रीय प्राथमिक शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में केंद्रीय प्राथमिक शिक्षकों के लिए पूर्व प्राथमिक कक्षाओं वाली पाठशालाओं के लिए मेंटरिंग और मॉनिटरिंग विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को कैसे पढ़ाया जाए और इन पाठशालाओं में चल रही गतिविधियों की मेंटरिंग और मॉनिटरिंग कैसे की जाए इस बारे में केंद्रीय मुख्य शिक्षा को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के विकास क्षेत्रों भाषा विकास और बौद्धिक विकास तथा मुक्त खेल पर चर्चा की गई और इन विकास क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला समन्वयक ओंकार वर्मा के अलावा चमन सिंह, राजेश कुमार , राकेश बेदी, राकेश ठाकुर, संदीप सिंह और भूपिंद्र कुमार स्त्रोत व्यक्ति के तौर पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।