{"_id":"65fac0fcd4d1aec22a0a15db","slug":"video-darshan-of-baba-balaknath-is-happening-under-the-shadow-of-fear","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डर के साए में हो रहे बाबा बालकनाथ के दर्शन,पहाड़ी से हर वक्त पत्थर गिरने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डर के साए में हो रहे बाबा बालकनाथ के दर्शन,पहाड़ी से हर वक्त पत्थर गिरने का खतरा
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालु डर के साए में दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में पिछले चार वर्षों से बैरियर नंबर एक से लेकर गेट नंबर एक तक स्थित पहाड़ी के साथ डंगा लगाने का कार्य अधूरा है। प्रत्येक वर्ष मंदिर न्यास की ओर से वार्षिक बैठक में पहाड़ी के साथ डंगा लगाने को लेकर चर्चा होती है लेकिन अभी तक पहाड़ी के साथ डंगा लगाने को लेकर कोई भी कार्य नहीं हो पाया है। जिसके चलते मौसम खराब होने पर अक्सर पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं। वर्तमान में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों के चलते देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बड़े-बड़े जत्थों में भजन-कीर्तन करते हुए बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं लेकिन पहाड़ी के साथ गुजरते समय श्रद्धालु डर के साए में रहकर जाने को मजबूर हैं। श्रद्धालुओं रणजीत कौर, पिंकी, जसप्रीत, अमनदीप, डिंपल कौर, मिनी कौर, बाणी आदि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मंदिर में करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ता है लेकिन मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर न्यास लापरवाही बरतती है जिसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।