{"_id":"6adb44575eb8e51e2c02447b","slug":"video-himachal-anganwadi-workers-helpers-protest-honorarium-hike-strike-warning-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों-हेल्परों का सरकार को अल्टीमेटम, दिवाली से पहले मानदेय नहीं बढ़ा तो प्रदेशव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों-हेल्परों का सरकार को अल्टीमेटम, दिवाली से पहले मानदेय नहीं बढ़ा तो प्रदेशव्यापी हड़ताल
आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित सीटू) ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया। भोरंज और नादौन उपमंडलों में यूनियन की सदस्यों ने विरोध जताते हुए उपमंडलाधिकारियों (एसडीएम) के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी जल्द लागू करने की मांग उठाई।
भोरंज में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने प्रदर्शन किया। डॉ. कश्मीर सिंह ने कहा कि यदि दिवाली से पहले मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी लागू नहीं की गई और इसे अप्रैल 2026 से प्रभावी नहीं बनाया गया, तो यूनियन प्रदेशव्यापी हड़ताल करने के लिए मजबूर होगी।
यूनियन के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 के बजट सत्र के दौरान आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के मानदेय में अप्रैल 2026 से 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था। यूनियन का आरोप है कि घोषणा के आठ महीने बीत जाने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है। इससे आंगनबाड़ी कर्मचारियों में रोष है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चीनी, प्याज, दालों, रसोई गैस और सब्जियों सहित रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवारों का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद मानदेय में घोषित बढ़ोतरी लागू नहीं की गई है।
यूनियन ने सरकार से मांग की कि बजट सत्र में की गई घोषणा को बिना किसी और देरी के लागू किया जाए और बढ़ोतरी का लाभ अप्रैल 2026 से दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।