{"_id":"6b068a32fee2a8d54a0d609e","slug":"video-nainikhad-school-nss-camp-inaugurated-chamba-himachal-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: नैनीखड़ स्कूल में एनएसएस शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने ली समाजसेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: नैनीखड़ स्कूल में एनएसएस शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने ली समाजसेवा की शपथ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीखड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक नैनीखड़ के प्रबंधक तनीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्रधानाचार्य निश्चिल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष अनीता देवी, तपेश सहित स्कूल के अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली। मुख्य अतिथि तनीश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाजसेवा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए उनमें नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और आत्मनिर्भरता जैसे गुण विकसित होते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य निश्चिल सिंह ने स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने और सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।