{"_id":"6a9960ba0cb7b7cb390824ba","slug":"video-villagers-from-kakela-staged-a-protest-outside-the-dc-office-over-the-assault-on-an-elderly-person-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बुजुर्ग से मारपीट मामले में काकेला गांव के ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: बुजुर्ग से मारपीट मामले में काकेला गांव के ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
खाने-पीने के बहाने कमरे में बुलाकर 72 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट करने के मामले में गांव काकेला के ग्रामीणों ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने की। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गांव काकेला निवासी बुजुर्ग को आरोपी ने खाने-पीने के बहाने कमरे में बुलाया और वहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान परिजनों में दुनी चंद, सोनू राम, तिलक राज, पवन कुमार, राकेश कुमार, दुर्गा देवी, चीनो देवी, सीमा देवी और रीना देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएचओ रमन चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मामले की जांच को लेकर पुलिस को जरुरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।