{"_id":"67e3c3a884073c404804fb6a","slug":"video-advocate-tarun-sharma-said-mla-should-apologize-for-his-comment-on-lawyers-otherwise-the-consequences-will-be-serious-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एडवोकेट तरुण शर्मा बोले- वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगे विधायक, अन्यथा परिणाम होंगे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एडवोकेट तरुण शर्मा बोले- वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगे विधायक, अन्यथा परिणाम होंगे गंभीर
प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक की ओर से नशे को लेकर वकीलों पर की गई टिप्पणी पर जिला बार एसोसिएशन धर्मशाला ने ऐतराज जताया है। वकील वर्ग भी हर प्रकार के नशे के खिलाफ है। विधायक द्वारा सत्र के दौरान चिटटे के विषय को रखते हुए वकीलों पर प्रहार किया है, जिससे प्रदेश के वकील उनकी टिप्पणी से आहत हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट तरुण शर्मा ने कहा कि वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर विधायक महोदय को सदन में माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम उन्हें भुगतने होंगे। विधायक की ओर से कहा गया है कि वकीलों और उनकी संपत्तियों की जांच होनी चाहिए। किस मामले में कौन दोषी है और बेगुनाह है, यह देखना न तो विधायक और न ही वकीलों का काम है, बल्कि यह कार्य न्यायाधीशों का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।