{"_id":"6a7972e64b925bc5fe011935","slug":"video-dharamshala-bjp-tiranga-yatra-government-protest-kangra-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तिरंगा यात्रा निकाल भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, धर्मशाला में जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तिरंगा यात्रा निकाल भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, धर्मशाला में जमकर नारेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:12 PM IST
Link Copied
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धर्मशाला में तिरंगा यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस स्टेशन धर्मशाला से शुरू हुई तिरंगा यात्रा डीसी कार्यालय तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी कर रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया।
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पर झूठी एफआईआर करवाने के आरोप भी लगाए। नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया और विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।
पुलिस स्टेशन धर्मशाला से डीसी कार्यालय तक निकाली गई रैली के कारण शहर में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। यात्रा के दौरान पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ता डीसी कार्यालय पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।