{"_id":"6a3268c8462d1429da0c7e5c","slug":"video-akshi-tarpan-and-shirodhara-therapy-started-at-lamblu-ayurvedic-hospital-in-hamirpur-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: लंबलू आयुर्वेदिक अस्पताल में शुरू हुई अक्षि तर्पण और शिरोधारा थेरेपी, मरीजों को मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: लंबलू आयुर्वेदिक अस्पताल में शुरू हुई अक्षि तर्पण और शिरोधारा थेरेपी, मरीजों को मिल रही राहत
Ankesh Dogra
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:58 PM IST
Link Copied
लोगों को बेहतर आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध करवाने के लिए लंबलू आयुर्वेदिक अस्पताल में अक्षि तर्पण और शिरोधारा थेरेपी शुरू हुई। विशेष उपचार पद्धतियों का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन पांच से छह मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन थेरेपी से आंखों तथा मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याओं का हल होता है। यही कारण है कि अस्पताल की ओपीडी प्रतिमाह करीब 800 तक पहुंच गई है। पहले जहां 600 से 700 के बीच ओपीडी थी लेकिन अक्षि तर्पण और शिरोधारा थेरेपी का काफी रूझान देखा गया। वहीं कपिंग थेरेपी से मांसपेशियों के दर्द, शरीर में जकड़न, रक्त संचार में सुधार तथा कुछ अन्य शारीरिक समस्याओं में लाभ मिलता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी लंबलू डॉ. अंकुश ने बताया कि अक्षि तर्पण एक विशेष आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जिसमें औषधीय घृत की सहायता से आंखों का उपचार किया जाता है। इससे आंखों में जलन, सूखापन, थकान, दृष्टि संबंधी परेशानियों का हल होता है। वहीं शिरोधारा थेरेपी से अनिद्रा, मानसिक तनाव, चिंता, उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को लाभ मिल रहा है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि भविष्य में आयुर्वेदिक चिकित्सा की नई और प्रभावी उपचार पद्धतियों को शुरू कर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।