{"_id":"6a8303412e198bf67008da51","slug":"video-bhoranj-ritual-of-hoisting-the-flag-performed-after-worshipping-nag-devta-at-dhoh-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोरंज: ढोह में नाग देवता की पूजा-अर्चना करके निभाई झंडा चढ़ाने की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज: ढोह में नाग देवता की पूजा-अर्चना करके निभाई झंडा चढ़ाने की रस्म
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की कंज्याण पंचायत के ढोह गांव नागेश्वर मंदिर में नाग पंचमी का पर्व ग्रामीणों ने श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना करके झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही नागेश्वर मंदिर ढोह में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। लोगों ने नाग देवता को दूध, जल, पुष्प फल और प्रसाद अर्पित किया। महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की मंगल कामना की। धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन भी आयोजित किए। महिलाओं ने भजन गाकर व नाच कर खूब आनंद लिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व प्रधान पवन कुमार ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कंज्याण पंचायत प्रधान रजनी कौशल, मंदिर कमेटी के राकेश कुमार, सचिव उत्तम चंद, कोषाध्यक्ष अमी चंद, वीरेंद्र कुमार, प्यार चंद, सुरेंद्र कुमार, वतन सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।