{"_id":"6890a170ed6c84ee1a0211ae","slug":"video-hamirpur-district-bjp-announced-new-executive-committee-with-66-working-committee-members-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर जिला भाजपा ने 66 कार्यसमिति सदस्यों के साथ घोषित की नई कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर जिला भाजपा ने 66 कार्यसमिति सदस्यों के साथ घोषित की नई कार्यकारिणी
हमीरपुर जिला भाजपा के पर्यवेक्षक विधायक विपिन परमार ने भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। हमीरपुर के बाईपास पर निजी होटल में आयोजित बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के पर्यवेक्षक विपिन परमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी में 66 कार्यसमिति सदस्यों को जगह मिली है। भाजपा की पदाधिकारी कार्यकारिणी का विस्तार हुआ है । इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा, भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, कमलेश कुमारी ,भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमारी भी मौजूद रही। विपिन परमार ने कहा कि भाजपा की अलग से कार्य पद्धति है, जिसका परिणाम है कि देश भर में 72 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रफल पर भगवा है और 21 प्रदेशों में भाजपा की सरकार स्थापित है और लोकसभा व राज्य सभा में भी सबसे ज्यादा समस्या मौजूद है। विपिन परमार ने कहा कि वर्ष 2047 तक दुनिया की सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएंगे और आज भारत दुनिया में चार स्थान पर अर्थव्यवस्था में पहुंच गया है। एक प्रश्न के उत्तर में विपिन ने कहा कि केंद्र आपदा के दौरान भी प्रदेश को भरपूर मदद दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री चाहते हैं कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये का चेक प्रदान करें तो ऐसा कभी नहीं होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।