{"_id":"6821d7e5647e13629f0354c9","slug":"video-hamirpur-him-anchal-pensioners-association-district-unit-monthly-meeting-held-at-pensioner-bhawan-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पेंशनर भवन में हुई हिम-आंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई की मासिक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पेंशनर भवन में हुई हिम-आंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई की मासिक बैठक
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक सोमवार को पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपप्रधान केसी गौतम ने की। जिला महासचिव शंभू राम जसवाल ने बैठक के एजेड़ा की जानकारी के साथ संघ गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, टौणीदेवी प्रधान जगदीश चंद शर्मा, हमीरपुर खंड प्रधान देव राज पटियालआदि मौजूद रहे। बैठक में जिला इकाई का चुनाव 27 मई को पेंशनर भवन हमीरपुर में करवाने के लिए हाउस ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इस संबंध में खंड इकाईयों को चुनाव से पूर्व डेलिगेट्स की सूची, सक्रिय सदस्यों का विवरण व जिला व स्टेट शेयर की राशि जिला इकाई के पास जमा करवाने का अनुरोध किया गया। बैठक में पेंशनरों की लंबिंत मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने 2016 से जनवरी 2022 के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रैच्युटी, कम्युटेशन, लीब-एनकैशमैंट आदि का भुगतान न करने पर सरकार के प्रति रोष जताया। उन्होंने सरकार से पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। बैठक में साली ग्राम, दीप चंद शर्मा, प्रेम चंद शर्मा, हेम राम शर्मा, उर्मिला, कुसुम कुमारी, रत्न चंद चांगरा, अजीत चौधरी, विचित्र सिंह ठाकुर सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।