{"_id":"6ab515ea196102353c084708","slug":"video-hamirpur-inter-college-kabaddi-tournament-bhoranj-defeated-rampur-69-29-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता, भोरंज ने रामपुर को 69-29 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता, भोरंज ने रामपुर को 69-29 से हराया
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) के दूसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय भोरंज की टीम ने राजकीय महाविद्यालय रामपुर को 69-29 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजकीय महाविद्यालय भोरंज के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों की खेल भावना और शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों के अनुसार 25 सितंबर को 16 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 26 सितंबर को होगा। प्रतियोगिता को लेकर महाविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।