{"_id":"686115fa39c7f6b7af09429c","slug":"video-hamirpur-naresh-gets-the-command-of-sanskrit-teachers-council-hamirpur-for-the-second-time-2025-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: नरेश को दूसरी बार मिली संस्कृत शिक्षक परिषद हमीरपुर की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: नरेश को दूसरी बार मिली संस्कृत शिक्षक परिषद हमीरपुर की कमान
हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला हमीरपुर का जिला स्तरीय चुनाव हमीरपुर में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से दूसरी बार नरेश मलोटिया को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। वहीं स्वामी लाल को महासचिव, डॉ तेज कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कमलेश कुमारी, महिला अध्यक्ष के पद पर रिंपल रानी को चुना गया है। निर्वाचन अधिकारी के रूप में डॉ. सुशील कुमार व पर्यवेक्षक के रूप में अजय कुमार ने जिम्मेदारी निभाई। चुनावों के उपरांत बैठक आयोजित की गई। इसमें संस्कृत शिक्षकों को आ रही समस्याओं पर मंथन किया गया। अध्यक्ष नरेश ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई, उसका पूरी तरह निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो रही है। इस मामले को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा। विद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की कमी है। विद्यालयों में भाषा अध्यापकों की नियुक्ति होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ अमित शर्मा, खंड हमीरपुर प्रधान ज्योति प्रकाश, खंड नादौन प्रधान डॉ मुनीष शर्मा, खंड भोरंज प्रधान स्वामी लाल सहित अन्य संस्कृत शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।