{"_id":"6895d1b96c1bbac2f70f8f1a","slug":"video-hamirpur-opposition-expressed-against-making-anganwadi-workers-do-the-work-of-social-welfare-department-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सामाजिक कल्याण विभाग के कार्य कराने का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सामाजिक कल्याण विभाग के कार्य कराने का जताया विरोध
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायक संघ संबंधित सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक कल्याण विभाग के कार्य कार्यकर्ताओं से करवाने का विरोध जताया है। मांगों व समस्याओं को लेकर शुक्रवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार के माध्यम से महिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को ज्ञापन भेजा। संघ की जिला सचिव राजकुमारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिसमें सीटू के जिला अध्यक्ष प्रताप राणा रंजन शर्मा सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक कल्याण विभाग के माध्यम से लगने वाली पेंशन और अन्य कार्यों को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से करवाने का निर्णय लिया है और इससे संबंधित ऐप्लिकेशन को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपलोड करने का निर्णय लिया गया है। जिसका संघ विरोध करता है। पहले यह कार्य तहसील कल्याण अधिकारी के माध्यम से करवाते थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अन्य कार्यों के लिए रखा गया है लेकिन अब प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं से ही करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा है कि उपरोक्त निर्णय को वापिस लिया जाए अन्यथा संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में सोनू देवी, सीमा, कौशल्या बिंबो देवी, रंजन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।