{"_id":"690b4616c904e4b5480647e3","slug":"video-hamirpur-pushpendra-verma-honored-meritorious-students-in-bhagetu-school-2025-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पुष्पेंद्र वर्मा ने भगेटू स्कूल में सम्मानित किए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पुष्पेंद्र वर्मा ने भगेटू स्कूल में सम्मानित किए मेधावी
राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगेटू में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा ने शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अध्यापकों ने पुष्पेंद्र वर्मा को पारंपरिक टोपी, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान शांता देवी ने किन्नौरी टोपी पहनाकर मुख्य अतिथि का विशेष सम्मान किया, जिसने समारोह में पारंपरिक गरिमा को और बढ़ाया। डॉ. वर्मा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर से बच्चों को मंच और अवसर मिलना उनके आत्मविश्वास निर्माण का आधार है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आरे से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उप प्रधान कैप्टन रंजीत, वार्ड सदस्य सुमन देवी वार्ड सदस्य शकुंतला देवी, एडवोकेट करमचंद लेखराज महेला, रमेश चंद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।